ईश्वर ने हमारी संरचना ऐसी बनाई है कि यदि हम इसके कुछ अंश भी जान लें तो मन और आत्मा दोनों ही उस रचनाकार के प्रति नतमस्तक हो जाते हैं. जानिये क्या हैं, मानव शरीर के 32 आश्चर्यजनक तथ्य।
आईये जानते हैं, ऐसे ही मानव शरीर के 32 आश्चर्यजनक तथ्य, जो परमात्मा ने हमारे लिए रचे हैं…
- हमारी आंतों में 100 ट्रिलियन (100 लाख करोड़) बैक्टिरिया और अन्य जीवाणु होते हैं।
- मानव शरीर में जीव्हा सबसे शक्तिशाली मांसपेशी (Muscle) होती है.
- सांयकाल की तुलना में आप प्रात:काल अधिक लंबे होते हैं।
- आपका पेट हर तीन दिन में एक परत बनाता है, खुद को पचाने से बचाने के लिए।
- आधे घंटे में मानव शरीर इतनी गर्मी पैदा करता है कि उससे एक गैलन पानी गर्म हो जाएगा।
- आंख अकेला ऐसा मल्टीफोकस लेंस है जो केवल दो मिली सकेंड में एडजस्ट हो जाता है।
मानव शरीर के 32 आश्चर्यजनक तथ्य- नाखून
- जिस हाथ से आप लिखते हैं, उस हाथ के नाखून अधिक तेजी से बढ़ते हैं।
- एक नवजात शिशु एक मिनट में 60 बार सांस लेता है। जबकि एक किशोर 20 बार और एक युवा 16 बार।
- मनुष्य के जांघों की हड्डियां, कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत होती है।
- खाए गए भोजन को पचने में लगभग 12 घंटे लगते हैं।
- 18 साल के बाद आपका दिमाग बढ़ना बंद कर देता है।
- मानव खाए बिना कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन
- आदमी के शरीर में 60,000 किमी लंबीरक्त वाहिकाएं हैं।
- एक आदमी के पूरे जीवन के दौरान 22 किलोग्राम डेड स्किन निकलती है।
- किस करने से अधिक, हाथ मिलाते हुए जीवाणुओं का आदान-प्रदान होता है।
दिल की धड़कने
- आपका दिल दिन में लगभग 1,00,000 बार धड़कता है।
- एक भ्रूण केवल तीन महीने के अंदर अपने फिंगरप्रिंट प्राप्त करलेता है।
- लड़कों में लड़कियों के मुकाबले मुंहासे होने की ज्यादा संभावनाएं होती हैं।
- मनाव भ्रूण संगीत सुनने के दौरान ज्यादा प्रतिक्रिया करता है।
- एक स्वस्थ दिमाग 20 वाट तक बिजली पैदा कर सकता है।
- दांतों में पाया जानेवाला अनेमल, शरीर का सबसे शक्तिशाली पदार्थ है।
- हमारे कान 50,000 हर्ट्स तक की फ्रीक्वेंसी सुन सकते हैं।
- फिंगरप्रिंट की तरह हर इंसान की अपनी टंगप्रिंट होती है।
- एक दिन में किडनी आपके खून के 300 लीटर फिल्टर करती है।
- मस्तिष्क के पॉवर सर्कल्स का सम्बन्ध हाथ पैर की उँगलियों से भी होता है।
मानव शरीर में 30,00,000 करोड़ लाल रक्त कणिकाएं होती हैं।
- त्वचा में कुल 72 किलोमीटर नर्व होती है।
- इंसान एक साल में औसतन 62,05,000 बार पलकें झपकाता है।
- जब आप शर्माते हैं तो आपके गालों के साथ आपके पेट की परतें भी सिकुड़ जाती हैं।
- सबकी अपनी एक विशेष गंध होती है।मानव मस्तिष्क एक मिनट में हजार शब्द पढ़ सकता है।
- मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में अपनी उंगुलियां 2.5 करोड़ बार मोड़ता व सीधी करता है।
very interesting really
Thank-you
Surinder Pal Singh ji
Thank you, Sir