यदि आप सोचते हैं कि केवल बादाम, अखरोट, पिस्ता ही बढ़िया ड्राईफ्रूट्स हैं, तो यह लेख आपके लिए है. मूंगफली कई पोषक तत्वों का भण्डार होता है, जो कई अन्य मेवे गिरियों (ड्राईफ्रूट्स) को मात देता है.
कुछ तत्व तो बादाम, अखरोट, दूध, मांस अंडे से भी अधिक मात्रा में मिलते हैं.
शोध बताते हैं कि मूंगफली का सेवन वजन घटाने, ह्रदय रोग, कैंसर, डायबिटीज व गालब्लैडर की पथरी (gall bladder stones) के लिये लाभकारी रहता है.
मूंगफली अथवा सेंगदाना, सेंगफली को सूखा मेवा अथवा ड्राई फ्रूट माना जाता है.
वास्तव में, मूंगफली कोई मेवागिरी न होकर एक फली है जो तिलहन व दलहन, दालों के परिवार से सम्बन्ध रखती है.
इसे peanut, groundnuts, earth nuts, and goobers इत्यादि English नामों से जाना जाता है.
मूंगफली का वानस्पतिक अथवा botanical name: Arachis hypogea होता है.
मूगफली के स्वास्थ्य लाभ, गुण व खाने के फायदे इतने हैं कि इन पर पूरी एक पुस्तक लिखी जा सकती है.
मूंगफली के पोषक तत्व
मूंगफली प्रोटीन, वसा व कई पोषक तत्वों का भण्डार है.
USFDA की तालिका में 100 ग्राम मूंगफली के पोषक तत्व इस प्रकार से हैं:
Amount | |
Calories | 567 |
Water | 7 % |
Protein | 25.8 g |
Carbs | 16.1 g |
Sugar | 4.7 g |
Fiber | 8.5 g |
Fat | 49.2 g |
Saturated | 6.28 g |
Monounsaturated | 24.43 g |
Polyunsaturated | 15.56 g |
Omega-3 | 0 g |
Omega-6 | 15.56 g |
Trans fat | ~ |

विटामिन
Amount | %DV | |
विटामिन A | 0 µg | ~ |
विटामिन C | 0 mg | ~ |
विटामिन D | 0 µg | ~ |
विटामिन E | 8.33 mg | 56% |
विटामिन K | 0 µg | ~ |
विटामिन B1 (Thiamine) | 0.64 mg | 53% |
विटामिन B2 (Riboflavin) | 0.14 mg | 10% |
विटामिन B3 (Niacin) | 12.07 mg | 75% |
विटामिनB5 (Panthothenic acid) | 1.77 mg | 35% |
विटामिन B6 (Pyridoxine) | 0.35 mg | 27% |
विटामिन B12 | 0 µg | ~ |
विटामिन B9 (Folate) | 240 µg | 60% |
Choline | 52.5 mg | 10% |
खनिज
Amount | %DV | |
Calcium | 92 mg | 9% |
Iron | 4.58 mg | 57% |
Magnesium | 168 mg | 42% |
Phosphorus | 376 mg | 54% |
Potassium | 705 mg | 15% |
Sodium | 18 mg | 1% |
Zinc | 3.27 mg | 30% |
Copper | 1.14 mg | 127% |
Manganese | 1.93 mg | 84% |
Selenium | 7.2 µg | 13% |
मूंगफली के गुण कई रोगों व कमजोरियों के लिये लाभकारी हैं.
क्योकि इस में निम्न प्रकार के विटामिन व मिनरल्स विशेष रूप से उच्च मात्रा में पाए जाते हैं:(1)
बायोटिन (Biotin)
मूगफली बायोटिन का एक उच्च स्रोत है, जिसे गर्भावस्था के विकास के लिये अति महत्वपूर्ण माना गया है (2, 3).
ताम्बा (Copper)
यह एक खाद्य मिनरल है जो अक्सर बड़ी कम मात्रा में अन्य आहारों से मिल पाता है.
इसकी कमी ह्रदय रोग का मुख्य कारक मानी गयी है.
मूगफली में ये भरपूर मात्रा में मिलता है (4).
नियासिन (Niacin)
इसे विटामिन B3 भी कहते हैं.
यह भी ह्रदय रोग के लिये लाभकारी जानी जाती है. (5).
फोलेट (Folate)
इसे विटामिन B9 और फोलिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है.
यह शरीर के कई कार्यकलापों व गर्भावस्था विकास के लिये लाभकारी जाना जाता है. (6).
विटामिन E (Vitamin E)
इसे एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है.
100 ग्राम मूगफली में यह नित्य ज़रूरत के 56% के स्तर तक मिल जाता है.
इसके अलावा मूगफली फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, थाईमिन, मैंगनीज का भी उत्तम स्रोत होती है.
मूंगफली के विशेष यौगिक तत्व
मूंगफली में कई जैविक सक्रियशील तत्व मिलते हैं जो इसे एक उत्तम एंटीऑक्सीडेंट का दर्जा देते हैं.
वास्तव में कई फलों की भांति ही मूगफली भी एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर रहती है (7).
लेकिन मूगफली के अधिकतम एंटीऑक्सीडेंटस इसके अंदर के छिलके में मिलते हैं जिन्हें कुछ लोग खाने से पहले फेंक देते हैं (8),
मूगफली की गिरी में पाए जाने वाले मुख्य योगिक तत्व इस प्रकार से हैं:
p-Coumaric acid
यह एक polyphenol है जो मूगफली का मुख्य एंटीऑक्सीडेंट है (7, 9).
Resveratrol
यह भी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कैंसर व ह्रदय रोग होने से बचाता है.
Resveratrol मुख्यत: red wine का विशेष घटक भी होता है. (10).
मूंगफली खाने के तरीके
अन्य मेवे गिरियों के विपरीत मूगफली का सेवन सामान्यत: कच्चे नहीं किया जाता;
बल्कि इसे भून कर, भुनी हुई मूंगफली के रूप में, तलकर और तेल के रूप में किया जाता है.
इसकी खली से विभिन्न व्यंजन व खाद्यान तैयार किये जाते हैं.
इसका तेल भी उपयोग किया जाता है.
तेल निकली मूंगफली के आटे को कई प्रकार के मिष्टानों व confectionery में उपयोग किया जाता है.
इसके उत्पाद Peanut butter का पश्चिम जगत व भारतीय शहरी तबका काफी उपयोग करता है.
Peanut butter भुनी मूंगफली में चीनी मिला कर तैयार किया जाता है,
भारत में मूगफली की गच्चक एक पसंदीदा मिष्टान है.
मूगफली के आटे से बिस्कुट व कूकीज भी तैयार किये जाते हैं.
तेल निकली मूंगफली की खली से दूध, दही, पनीर इत्यादि भी तैयार किये जा सकते हैं.
मूंगफली उत्पादन
चीन के बाद, भारत मूगफली का सबसे बड़ा उत्पादक देश है.
दुनिया भर के मुख्य उत्पादक देश इस प्रकार से हैं.
Countries with the largest production of peanuts, 2014 (million tonnes) | ||
---|---|---|
Rank | Country | Production |
1 | ![]() | 15.7 |
2 | ![]() | 6.6 |
3 | ![]() | 3.4 |
4 | ![]() | 2.4 |
5 | ![]() | 1.9 |
Total | 42.4 |