तनाव और भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी तथा अनियमति और अनहेल्दी भोजन के कारण पुरुषों में सेक्स पॉवर अथवा कामशक्ति की कमी आजकल की आम समस्या है।
धातु दोष, शीघ्रपतन, ध्वजभंग, नपुंसकता आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर इसे नीरस बना देती हैं।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण या असंयमित खान-पान या अन्य गलत आदतों से पुरुषों को दुर्बलता या कमजोरी की परेशानी होने लगती है।
आईये जानते हैं 13 बेहद आसान घरेलू नुस्खे जिनसे आप अपनी समस्या से बहुत जल्द छुटकारा पा सकते हैं,
और सेक्स का पूरा आनंद ले सकते हैं।
अश्वगंधा, विदारीकन्द
1 अश्वगंधा अथवा असगंध और बिदारीकंद की 100-100 ग्राम की मात्रा लेकर बारीक चूर्ण बना लें।
इस चूर्ण की आधा चम्मच मात्रा दूध के साथ सुबह और शाम रोज़ लीजिये।
यह योग वीर्य को ताकतवर बनाता है और शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
2 पांच छुहारे, तीन काजू और दो बादाम 300 ग्राम दूध में अच्छी तरह से उबाल लें.
पहले छुहारे, काजू और बादाम निकाल कर खा जाएँ. ऊपर से दूध में दो चम्मच मिश्री मिलाकर पी लें.
इन्हें नित्य रात को सोते समय लेना चाहिए।
इससे यौन इच्छा और रतिक्रिया करने की शक्ति बढ़ती है।
3 सूर्यास्त से पहले बरगद के पेड़ के पत्ते तोड़कर उनमें से निकले दूध की 10-15 बूंदें बताशे पर रखकर खाएं।
इसके प्रयोग से आपका वीर्य भी बनेगा और सेक्स शक्ति भी बलवती हो जाएगी।
4 केवांच (कौंच) बीज 100 ग्राम व तालमखाना 100 ग्राम को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें।
इसमें 200 ग्राम मिश्री पीसकर मिला लें।
हल्के गर्म दूध में आधा चम्मच चूर्ण मिलाकर नित्य सेवन करें।
इसे पीने से वीर्य गाढ़ा हो जाता है और नपुंसकता, नामर्दी दूर हो जाती है।
5 चोबचीनी 100 ग्राम, तालमखाने के बीज 100 ग्राम, पलाश का गोंद 100 ग्राम,
100 ग्राम मोचरस (सेमल का गोंद मोचरस कहलाता है) तथा 250 ग्राम मिश्री को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें।
रोज़ सुबह एक चम्मच चूर्ण में 4 चम्मच मलाई मिलाकर खाएं।
यह योग यौन कमजोरी, नपुंसकता तथा वीर्य का जल्दी गिरना जैसे रोगों को समाप्त कर देता है।
6 सफेद प्याज के रस को अदरक के रस के साथ मिलाकर शुद्ध शहद तथा देशी घी (सब पांच-पांच ग्राम की मात्रा में) लेकर एक साथ मिलाकर सुबह नियम से एक माह तक सेवन करें
और लाभ देखें इससे यौन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जाती है।
आंवला, गोखरू, केवाँच
7 सूखा आंवला, गोखरू बीज, केवांच (कौंच) के बीज, सफेद मूसली और गुडुची सत्व – इन पांचो पदार्थों को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें।
चूर्ण के एक चम्मच को देशी घी एक चम्मच और मिश्री एक चम्मच में मिलाकर रात को सोते समय लें।
इसके बाद एक गिलास गर्म दूध पी लें। इस चूर्ण के उपयोग से सेक्स क्षमता बढ़ जाती है।
हमारे उत्पाद इंद्रकाम में इन जैसी चुनिंदा वनस्पतियों का उपयोग होता है।
उड़द दाल
8 उड़द के पांच दाने बराबर शिलाजीत को एक गिलास गर्म दूध में मिला कर रोज़ सोते समय उपयोग करें।
इस दूध में एक चम्मच शहद भी मिला लें।
रतिक्रिया का आनंद बढ़ जाता है।
9 आधा चम्मच उड़द की दाल और तीन केवांच (कौंच) बीज बारीक पीसकर सुबह तथा शाम को दूध के साथ लेना चाहिए।
यह उपाय काफी उपयोगी है।
इस नुस्खे को नित्य लेने से सेक्स करने की ताकत बढ़ जाती है।
10 सालम पंजा, तालमखाना, सफेद मूसली, केवांच (कौंच) के बीज, गोखरू तथा ईसबगोल- इन सबको समान मात्रा में मिलाकर बारीक चूर्ण बना लें।
इसके एक चम्मच चूर्ण में मिश्री मिलाकर सुबह-शाम दूध के साथ पीना चाहिए।
यह वीर्य को ताकतवर बनाता है तथा सेक्स शक्ति में सुधार लाता है।
11पीपल का फल और पीपल की कोमल जड़ को बराबर मात्रा में लेकर चटनी बना लें।
2 चम्मच चटनी को 100 मि.ली. दूध तथा 400 मि.ली. पानी में मिलाकर उसे लगभग चौथाई भाग होने तक पकाएं।
फिर उसे छानकर पी जाएँ। ऐसा रोज़ एक माह तक करें.
इसके उपयोग से वीर्य में गाढ़ापन होता है तथा सेक्स करने की ताकत में वृद्धि होती है।
ढाक अथवा पलाश
12 पलाश के 100 ग्राम गोंद को तवे पर भून लें। फिर 100 ग्राम तालमखानों को घी के साथ भूनें।
उसके बाद दोनों का बारीक चूर्ण बना आधा चम्मच सुबह और शाम को दूध के सेवन करें।
कुछ ही हफ़्तों में वीर्य का पतलापन दूर होता है तथा सेक्स क्षमता में बहुत वृद्धि होती है।
13 वीर्य अधिक पतला होने पर 1 चम्मच शहद में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर नित्य सुबह के समय खाली पेट सेवन करना चाहिए।
पतले वीर्य के लिए Mucuna (केवाँच) एक उत्तम योग है।
इसका नियमित इस्तेमाल करने से संभोग करने की शक्ति और अवधि बढ़ जाती है।
Aapka Indrakam badhiya product hai. I have used it.